पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक कॉलोनी में जगह जगह है गंदगी

बैंक कॉलोनी में जगह-जगह है गंदगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिपरिया - शहर के मध्य स्थित बैंक कॉलोनी में इन दिनों गंदगी का अम्बारन लगा हुआ है। सड़क के दोनों ओर फैलता कचरा व सड़क पर बहता पानी लोगों के लिए रोज नई मुसीबत पैदा कर रहा है। सभी ने ग्राम पंचायत बीजवाड़ा से कॉलोनी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है। टीआर मेनन, श्री साकरिया, केके श्रीवास्तव आदि ने बताया कि कॉलोनी की स्ट्रीट लाईट बंद है, कॉलोनी में नालियां नहीं है, घरों से निकला कचरा फेंकने के पर्याप्त साधन व स्थान सुनिश्चित नहीं किए गए है।






जिससे रहवासियों को परेशानी हो रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में ज्यादातर अधिकारियों व बैंक ऑफिसरों के निवास है।




शहर के वरिष्ठ नागरिक राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि खाली पड़े प्लाटों में गंदगी का अम्बारन है। अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव को कॉलोनी में समुचित साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं करनी चाहिए।