- Hindi News
- किसानों को साइबर रूम से उपलब्ध होंगे जमीन के दस्तावेज व जानकारियां
किसानों को साइबर रूम से उपलब्ध होंगे जमीन के दस्तावेज व जानकारियां
ञ्चकिसानों के जमीन से जुड़ी जानकारियां व दस्तावेज सायबर रूम में रखे कम्प्यूटर पर अपलोड किए जाएंगे
कार्यालय संवाददाता - पिपरिया
किसानों को जमीनी दस्तावेजों के लिए अब ज्यादा समय जाया नहीं करना होगा। सभी किसानों को तहसील मुख्यालय पर स्थित साइबर रूम के माध्यम से जमीनी दस्तावेज व जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों के जमीन से जुड़ी जानकारियां व दस्तावेज साइबर रूम में रखे कम्प्यूटर पर अपलोड किए जाएगे, जिनके माध्यम से काफी कम समय में किसानों को मांगी गई जानकारी उपलब्ध होगी। तहसीलदार डीएनसिंह ने जानकारी दी कि आयुक्त बंदोबस्त एवं भू-अभिलेख ग्वालियर के आदेश के बाद तहसील में एक साइबर रूम तैयार किया गया है। पुराने दस्तावेजों को स्केन किया जा रहा है। 138 गांवों के 54 हल्कों के रिकार्डों को स्केन करने के बाद उन्हें कम्प्यूटर पर अपलोड किया जाएगा। किसानों को काफी कम समय में आसानी से मांगी गई संबंधित जानकारी व दस्तावेज उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएगा।
किसानों को यह होगा फायदा
: कंप्युटरीकृत होंगे किसानों की जमीनों से जुड़े दस्तावेज।
:कार्यालयों में आसानी से संधारित कर सुरक्षित रखा जा सकेगा रिकार्ड।
: किसानों को एक ही स्थान से उपलब्ध होगी जानकारी।
:ग्रामीण किसानों को दफ्तरों के नहीं काटने होंगे चक्कर।