होशंगाबाद - पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान की राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में होशंगाबाद की आध्या तिवारी ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस आधार पर उसका चयन नेशनल टेनिस टूर्नामेंट के लिए मप्र महिला टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता हैदराबाद में २६ जनवरी से ३० जनवरी तक होगी।