- Hindi News
- कथा सुनने से मिलता है नर्मदा स्नान का फल खड्डर
कथा सुनने से मिलता है नर्मदा स्नान का फल-खड्डर
होशंगाबाद - सेठानीघाट पर चल रही श्री नर्मदा पुराण में व्यासगादी से कथा सुनाते हुए शुक्रवार को पं. भालचंद्र खड्डर ने पुराण की महिमा सुनाई। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से नर्मदा में स्नान का फल मिलता है। नर्मदा शिव की पुत्री है, इसलिए इसकी भक्ति से सभी प्रकार के रोग ठीक होते हैं। कथा सुनने अनेक लोग पहुंच रहे हैं। कथा दोपहर 1 बजे से होती है।