पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में छात्रों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में छात्रों ने मारी बाजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद - यातायात विभाग द्वारा आयोजित ड्रांइग एवं निबंध प्रतियोगिता में शांति निकेतन स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी। सीनियर ग्रुप में कक्षा ११ वीं के छात्र मास्टर आरुल जैन ने प्रथम, कक्षा नवमी की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने द्वितीय एवं ग्यारहवी की छात्रा इंशिता ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर ग्रुप में आठवीं के छात्र रोहित कुमार ने पहला, आठवीं की छात्रा अरुंधति सिंह ने द्वितीय और सचि नेमा ने तीसरा स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में 11वीं के छात्र शोभित कुमार ने पहला, सातवीं के छात्र शिवम तिवारी ने दूसरा और आर्यन पाराशर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।