- Hindi News
- मीनू के हिसाब से सबको भरपेट भोजन दें : बीएमओ
मीनू के हिसाब से सबको भरपेट भोजन दें : बीएमओ
ञ्चसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
कार्यालय संवाददाता - पिपरिया
अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को भोजन परोसने की व्यवस्था ठीक से हो। साथ ही भोजन की क्वालिटी यानि सब्जी में पानी कम होना चाहिए, दाल पतली न बने और मीनू के आधार पर सबको भरपेट समय पर भोजन परोसा जाए।
उक्त निर्देश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने रसोई घर का निरीक्षण करने पहुंचे ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एके अग्रवाल ने भोजन पकाने और परोसने वाली संस्था के महिला कर्मियों को दिए।
उल्लेखनीय हो कि गत दिनों अस्पताल के जनरल वार्ड और परिसर में बने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती मरीज व कुपोषित बच्चों के परिजनों ने की थी। जिसके आधार पर दैनिक भास्कर ने पतली दाल, 4 रोटी से नहीं भरता पेट, समोसे खरीदकर खा रहे हैं उक्त आशय का समाचार शुक्रवार 24 जनवरी को प्रकाशित किया था। जिसके बाद बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल शुक्रवार मरीजों व उनके परिजनों को भोजन वितरित होने के पूर्व परिसर में स्थित रसोई घर पहुंचे और संस्था की महिला कर्मियों को मीनू के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण भोजन बनाकर परोसने के निर्देश दिए।
पहले भी दे चुके है समझाइश
बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि वे पहले भी संबंधित संस्था के कर्मचारियों को मीनू के आधार पर गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाकर परोसने के निर्देश दे चुके है। बीएमओ ने कहा कि भोजन व्यवस्था शीघ्र ही दुरूस्त की जायेगी।
पिपरिया - रसोई घर में व्यवस्था देखते बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल।