पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री बस से स्कूल बस टकराई

यात्री बस से स्कूल बस टकराई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - सुरक्षा बैरियर के पास शुक्रवार को दोपहर में खड़ी यात्री बस से स्कूल बस टकरा गई। घटना में किसी को चोटें नहीं आई हैं। यदि स्कूल बस में बच्चे बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। डिस्ट्रिक्ट कंपनी की बस बैतूल से सारनी की ओर आ रही थी। सवारियां उतारने के लिए रुकी थीं। पीछे से आ रही पक्षीराज कंपनी की स्कूल बस इससे पीछे से टकरा गई।








गति इतनी तेज थी कि खड़ी यात्री बस करीब दस फीट तक घिसटाई। दुर्घटना के समय खास बात यह रही कि स्कूल बस में कोई बच्चे नहीं थे। बस बच्चों को छोड़कर लौट रही थी। स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ड्राइवर अनिल सूर्यवंशी ने बताया कि बस के ब्रेक नहीं लग रहे थे। ब्रेक पर पूरा वजन देकर खड़े होने के बाद ब्रेक पाइप फट गए। इससे दुर्घटना हुई।
फोटो- 1