पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान बोले फसल कटाई के बाद शुरू होने देंगे क्लोवर लीफ का काम

किसान बोले- फसल कटाई के बाद शुरू होने देंगे क्लोवर लीफ का काम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चक्लोवर लीफ निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन पर किसानों ने लगा रखी है फसल, किसानों ने फसल कटाई के बाद ही काम शुरू करने की मांग की है
नगर संवाददाता - मुलताई
नेशनल हाईवे के बायपास मार्ग से क्लोवर लीफ बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है। किसानों ने अधिग्रहित जमीन पर फसल लगा रखी है। किसानों ने फसल कटाई के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। किसान किसी भी कीमत पर फसल का नुकसान नहीं होना देने चाहते हैं। नेशनल हाईवे के बायपास मार्ग से नगर और अमरावती रोड पर पहुंचने के लिए क्लोवर लीफ ((बायपास मार्ग से नीचे उतरने का मार्ग)) निर्माण के लिए 75 किसानों की 25.928 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हुआ है। मुआवजा मिलने में देरी होने से किसानों ने अधिग्रहित जमीन पर गेहूं की फसल लगा दी है। खेतों में डेढ़ महीने की फसल तैयार हो चुकी है। हाईवे निर्माण करने वाली ओरिएंटल कंपनी अब क्लोवर लीफ बनाने की तैयार कर रहा है। निर्माण शुरू होने से किसानों की फसल खराब हो जाएगी। किसानों ने फसल कटाई के बाद निर्माण शुरू करने की मांग की है।




क्लोवर लीफ का कार्य किसान शुरू नहीं होने दे रहे हैं। निर्माण करने वाली ओरिएंटल कंपनी ने एसडीएम को पत्र लिखकर अधिग्रहित जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। कंपनी के एनके सिंह ने बताया कि किसानों ने अधिग्रहित जमीन पर फसल लगा ली है। अब किसान कंपनी के कर्मचारियों को खेतों में घुसने नहीं दे रहे हैं। इससे निर्माण कार्य अवरुद्ध हो रहा है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जा दिलाने का निवेदन किया है।

किसान योगेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, प्रदीप भार्गव, लतीफ शाह आदि ने बताया कि क्लोवर लीफ के लिए अधिग्रहित हुई जमीन का मुआवजा दिसंबर महीने में मिला है। किसानों ने नवंबर महीने में फसल लगा ली थी। मुआवजे के चेक लेते समय किसानों ने अधिग्रहित जमीन पर लगी फसल की कटाई के बाद ही निर्माण शुरू करने की शर्त एसडीएम के समक्ष रखी थी। इसके बाद ही मुआवजे के चेक लिए गए थे। अब प्रशासन और निर्माण करने वाली कंपनी किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद करना चाहते हैं। किसानों का कहना है कि जब तक फसल की कटाई नहीं हो जाती निर्माण शुरू नहीं होने दिया जाएगा।

कंपनी ने की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग

मुआवजा लेते समय रखी थी शर्त