दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज
मुलताई - प्रभात पट्टन निवासी महिला की शिकायत पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है। संगीता सावरकर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका विवाह रवि पिता होलकर सावरकर निवासी हमालपुरा परतवाड़ा के साथ 11 जुलाई 08 को हुआ था। विवाह के तीन साल बाद पति रवि, ससुर होलकर और सास सुमन बाई दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं। दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने रवि, होलकर और सुमन बाई के खिलाफ केस दर्ज किया है।