पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एफआईआर के विरोध में सड़क पर कांग्रेसी, चक्काजाम की दी चेतावनी

एफआईआर के विरोध में सड़क पर कांग्रेसी, चक्काजाम की दी चेतावनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च बिजली कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे
नगर संवाददाता - हरदा
सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में विधायक और जिलाध्यक्ष पर की गई एफआईआर के विरोध में कांग्रेसियों ने बिजली कंपनी के सामने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही एडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि एक सप्ताह में दर्ज की गई एफआईआर वापस नहीं ली गई तो वे चक्काजाम करेंगे। कांग्रेस विधायक आरके दोगने, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार, विधायक प्रतिनिधि रामविलास पटेल सहित अन्य 40-50 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने बिजली कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुमित अग्रवाल की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के विरोध में शनिवार दोपहर को बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर बिजली कंपनी के दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बिजली कंपनी के अतिरिक्त महाप्रबंधक सुमित अग्रवाल पर अवैध वसूली, भाजपा के दबाव में कार्य करने वाला और अनुभवहीन बताया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने धरना स्थल पर बिजली कंपनी अधिकारी सुमित अग्रवाल के खिलाफ मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे लगाए गए।




प्रेस वार्ता : गृहमंत्री तक पहुंचा विधायक पर एफआईआर का मामला

बिजली कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर विधायक आरके दोगने, जिलाध्यक्ष सहित अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर का मामला प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर के पास पहुंच गया है। इस संबंध में हरदा जिला विकास समिति के समन्वयक डॉ. ओम मांजू ने शनिवार दोपहर को प्रेस वार्ता में बताया। इस दौरान नपाध्यक्ष संगीता बंसल, श्याम साकल्ले, विश्नोई समाज के अध्यक्ष हीरालाल खोखर, अशोक बंसल मौजूद थे। डॉ. मांजू ने बताया कि घटना के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री बाबूलाल गौर से टेलीफोन पर चर्चा कर घटना के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा के गृहमंत्री ने जांच कराए जाने की बात कही है। साथ ही कहा कि किसानों की समस्याओं और विधायक की आवाज को लोकतांत्रिक व्यवस्था में दबाया नहीं जा सकता है।