पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा

विधानसभा अध्यक्ष फहराएंगे तिरंगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चपुलिस परेड ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से मनाया जाएगा मुख्य समारोह
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को शैक्षणिक और सरकारी संस्थाओं में तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए निजी और सरकारी स्कूलों, कॉलेजों तथा सरकारी दफ्तरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं।
गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। यहां ध्वजारोहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा परेड की सलामी लेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। कार्यक्रम का मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी हो गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेठानीघाट पर भारत पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान नर्मदा और भारत माता की सामूहिक महाआरती की जाएगी। इसके पहले शनिवार को मीनाक्षी चौक पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने कविता पाठ किया। सतरास्ता पर श्री नर्मदापुरम नर्मदांचल सामाजिक सेवा समिति द्वारा दीपमाला सजाई गई। इसमें अनेक लोग शामिल हुए।




होशंगाबाद। मीनाक्षी चौक पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार देर रात कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के जाने-माने कवियों ने कविता पाठ किया।

कहां कौन फहराएगा तिरंगा

स्थान कौन फहराएंगे

कमिश्नर कार्यालय कमिश्नर अरुण तिवारी

कलेक्टर कार्यालय कलेक्टर राहुल जैन

जिला पंचायत अध्यक्ष योजनगंधा जूदेव

नगरपालिका अध्यक्ष माया नारोलिया

जनपद पंचायत अध्यक्ष भगवती चौरे

एसडीएम कार्यालय एसडीएम राजेश शाही

सेठानीघाट पर मनेगा भारत पर्व

सेठानीघाट पर शाम ७ बजे से भारत पर्व कार्यक्रम मनेगा। इस दौरान महेश इंगले के ग्रुप द्वारा लोक नृत्य गायकी और कवि सम्मेलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनी भी लगेगी। कार्यक्रम में सेठानीघाट पर पांच ब्राह्मणों द्वारा दिव्य महाआरती की जाएगी। महाआरती समिति द्वारा मां नर्मदा और भारत माता की महाआरती एक साथ की जाएगी।

कहां क्या कार्यक्रम

> पुलिस परेड ग्राउंड- सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीताशरण शर्मा तिरंगा फहराएंगे।

> ९.५ बजे से ९.१५ बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा।

> ९.१५ से ९.२० बजे तक परेड की सलामी ली जाएगी।

> ९.२० से ९.३० बजे तक पीटी प्रदर्शन स्कूली छात्रों द्वारा की जाएगी।

> ९.३० से ९.५० बजे तक झांकियों की प्रदर्शनी प्रस्तुत की जाएगी।

> ९.५० से १०.२० बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

> १०.२० से १०.३० बजे तक पुरस्कार वितरण किया जाएगा।