पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यहां भी होंगे आयोजन

यहां भी होंगे आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पॉवर जनरेटिंग कंपनी के रामरख्यानी स्टेडियम में होगा। यहां चीफ इंजीनियर शिवाजी चौधरी परेड की सलामी लेंगे। डब्ल्यूसीएल एरिया कार्यालय में सीजीएम एसके मुखोपाध्याय ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा शासकीय और गैर शासकीय संस्थाओं में संस्था प्रमुख और जनप्रतिनिधिगण ध्वजारोहण करेंगे।
मुलताई - गणतंत्र दिवस पर रविवार सुबह मुख्य कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान पर होगा। जनपद अध्यक्ष संगीता पिपरदे 9.30 बजे ध्वजारोहण करेगी। गांधी चौक में नगर पालिका अध्यक्ष सुप्रिया यादव ध्वज फहराएंगी। मैदान पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर सुबह 9:30 बजे जपं अध्यक्ष संगीता पिपरदे ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगी।