- Hindi News
- राधास्वामी हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
राधास्वामी हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
टिमरनी - गणतंत्र दिवस की तैयारी और समारोह के संबंध शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने राधास्वामी हाईस्कूल स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम दीपक वैद्य, तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा ने नगर परिषद अधिकारी व अमले को कुछ संभावित परिवर्तन कर व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिए जिसमें बैठक व्यवस्था, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था करने को कहा गया। इस दौरान नायब तहसीलदार एमएल मालवीय, सीएमओ नगर परिषद एचआर खाड़े, उपयंत्री हरिओम दोगने, स्वास्थ्य निरीक्षक एमएल नायर आदि मौजूद थे।