पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निष्पक्ष मतदान के ली शपथ

निष्पक्ष मतदान के ली शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी - मतदाता दिवस पर स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों ने भारत के मतदाता होने और निष्पक्ष मतदान करने की शपथ ली। स्कूलों में इस दौरान बीएलओ ने मौजूद रहकर लोगों को मतदाता परिचय पत्र भी वितरित किए। शासकीय कॉलेज बगडोना में प्राचार्य प्रमिला वाधवा ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर स्टाफ मौजूद था। इसके अलावा सारनी, पाथाखेड़ा और बगडोना के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने उपस्थित होकर वोटर कार्ड भी बांटे।



सारनी के स्कूलों में शनिवार को मतदाता दिवस की शपथ ली।