पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे के कारण दिन में भी जलीं वाहनों की लाइट

कोहरे के कारण दिन में भी जलीं वाहनों की लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी रहा कोहरा, ३ डिग्री बढ़ा रात का तापमान
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
अरब सागर से नमी मिलने के बाद हवा का बना कम दबाव का चक्रवात फिलहाल कमजोर हो गया है। इससे बादल छंट गए हैं। साथ ही दिन में धूप खिली। इससे दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। हालांकि सुबह घना कोहरा था। कोहरा सुबह १० बजे तक पूरी तरह नहीं छंट पाया था। कोहरे के कारण जनजीवन पर असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में ठंड कम हो सकती है तथा तापमान में उछाल भी होने की संभावना है।
सोमवार की सुबह घना कोहरे के साथ हुई। कोहरा इतना घना था कि 5 फीट की दूरी का कुछ भी नहंी दिख पा रहा था। सुबह सैर करने वालों को कोहरे से दिक्कतें रही तो वाहन चालकों को खासी परेशानी हो रही थी। सुबह स्कूल जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी जिन वाहनों में बच्चे स्कूल जा रहे थे, वे धीरे-धीरे रेंग रहे थे। कोहरा सुबह 9 बजे तक घना रहा। इसके बाद छंटना शुरू हुआ।
कोहरा छंटने के बाद धूप खिली। आसमान पूरी तरह साफ हो गया। धूप खिलने से लोगों को तेज ठंड से राहत मिली। हालांकि दिन में हवा १५ से १८ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थी। दिन का तापमान २४.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले तापमान २३.४ डिग्री था। यानि एक डिग्री का इजाफा हुआ। इसी तरह रात का तापमान १०.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक रात पहले भी १० डिग्री तापमान था।