पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध की एक हजार धाराओं से आज होगा अभिषेक

दूध की एक हजार धाराओं से आज होगा अभिषेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च २१ ब्राह्मणों द्वारा पांच फीट ऊंचे शिवलिंग का दूध से अभिषेक करेंगे
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
चंद्रमौली महादेव भगवान भोलेनाथ का दूध की सहस्त्रधाराओं से मंगलवार की शाम 5 बजे अभिषेक होगा। भौम प्रदोष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम सेठानीघाट पर किया जाएगा। २१ ब्राह्मणों द्वारा पांच फीट ऊंचे शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद महादेव की दिव्य आरती भी होगी।
सत्यम परम धीमहि विप्र समिति द्वारा भोलेनाथ के अभिषेक का कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम के आचार्य श्री त्रिपुर सुंदरी ज्योतिष एवं अनुष्ठान केंद्र के ज्योतिषाचार्य पं. अविनाश मिश्रा ने बताया कि भौम प्रदोष पर दिव्य अभिषेक का विशेष महत्व होता है। प्रदोष जब मंगलवार को आता है, तो इसे भौम प्रदोष कहा जाता है। श्री मिश्रा ने बताया कि इस दिन अभिषेक करने से कुंडली के सारे दोष नष्ट होते हैं तथा नवग्रह की शांति भी होती है।
इस अभिषेक के लिए खास तौर पर 7 प्रकार की मिट्टी से शिवलिंग बनाया जाता है। पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक करने और इसमें शामिल होने से भी पुण्य प्राप्त होता है। श्री मिश्रा ने बताया कि अभिषेक के बाद भोलेनाथ का मनभावन शृंगार किया
जाएगा। शृंगार के बाद दिव्य आरती होगी। इस दौरान रुद्री पाठ भी होगा। आयोजन से जुड़े पं. राहुल व्यास ने बताया कि अभिषेक और आरती का यह कार्यक्रम करीब
दो घंटे तक चलेगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह
किया है।




शिव की आराधना का दिन है प्रदोष

प्रदोष तिथि भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष दिन है। इस दिन आराधना करने से शिव की कृपा प्राप्त होती है। हर प्रदोष पर शिव की आराधना की जाना चाहिए। भौम प्रदोष पर दूध की सहस्त्रधारा से महादेव का अभिषेक करने का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।

सेठानी घाट पर सत्यम परम धीमहि विप्र समिति शाम ५ बजे भगवान भोलेनाथ का करेगी अभिषेक