- Hindi News
- जल मंच बनाने ३० को आएंगे विशेषज्ञ, नपा बनाएगी रूपरेखा
जल मंच बनाने ३० को आएंगे विशेषज्ञ, नपा बनाएगी रूपरेखा
ञ्च नर्मदा जयंती महोत्सव 6 फरवरी को
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
नगरपालिका परिषद का सम्मेलन ३० जनवरी को होगा। इसमें नर्मदा जयंती और रामजीबाबा मेले की रूपरेखा तय होगी। नर्मदा जयंती 6 फरवरी को है और रामजीबाबा का मेला १४ फरवरी से शुरू हो रहा है। इसलिए इस सम्मेलन में ये दोनों विषय अति महत्वपूर्ण रहेंगे। सम्मेलन में निर्माण कार्यों सहित करीब १५ विषय भी शामिल रहेंगे। नपा का सम्मेलन दोपहर ३ बजे से शुरू होगा।
नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर ने बैठक लेकर जो निर्देश विभाग के प्रमुखों को दिए थे, उन पर अमल शुरू हो गया है। एक फरवरी से जेटिस का जलमंच बनना शुरू हो जाएगा। जलमंच बनाने के लिए मुंबई से तकनीकी विशेषज्ञ ३० जनवरी को आएंगे। 4 फरवरी तक जलमंच बनकर तैयार होगा। प्रशासन के अलावा नगरपालिका की भी समारोह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नगरपालिका परिषद कार्यक्रम की रूपरेखा तय करेगी। इसमें घाटों की सजावट, बिजली व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आतिशबाजी किए जाने सहित अन्य काम शामिल हैं। इसके अलावा सम्मेलन में रामजीबाबा मेले को लेकर भी रूपरेखा बनेगी। मेला १४ से २४ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान दुकानों का आवंटन, मेला लगाने सहित अन्य कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा। नर्मदा जयंती महोत्सव को लेकर 1 फरवरी को प्रशासन और नपा की संयुक्त बैठक होगी।
इसमें जिले की प्रभारी मंत्री यशोधराराजे सिंधिया भी शामिल होंगी।
ये विषय भी होंगे शामिल
:बाबई नाके पास महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगेगी
:डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के काम की तैयारी
:वार्ड २५ में नर्मदा जल सप्लाई योजना के विस्तार पर चर्चा
:रेत सफाई और उठाव के लिए टेंडर देने पर विचार
:नपा की बाजार बैठकी की प्रचलित दर में वृद्धि करने पर विचार