जनपद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
नगर संवाददाता। मुलताई
एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर गणतंत्र दिवस पर रविवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष संगीता पिपरदे ने ध्वजारोहण किया। गांधी चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष सुप्रिया यादव ने ध्वज फहराया। एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर ध्वजारोहण के बाद एनसीसी, रेडक्रास, एनएसएस, स्काउट गाइड के बच्चों ने परेड की। श्रीमती पिपरदे, एसडीएम और एसडीओपी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मार्च पास्ट में कन्या स्कूल के रेड क्रास को प्रथम, नवीन कन्या मिडिल स्कूल को द्वितीय और ताप्ती विद्या विहार के बच्चों को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा पवार, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
एक्सीलेंस स्कूल मैदान पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश भक्ति का संदेश दिया। एक्सीलेंस स्कूल के छात्रों ने बेटियां नहीं हैं पराया धन नृत्य-नाटिका से बेटी बचाने का संदेश दिया। कन्या स्कूल की छात्राओं ने नारी शक्ति का संदेश देते हुए नव दुर्गा को नमन किया। बेटियां नहीं पराया धन को प्रथम पुरस्कार मिला। नगर के सरकारी और प्राइवेट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कन्या स्कूल की छात्राओं ने नौ देवियों को नमन नृत्य नाटिका से महिला शक्ति को प्रस्तुत किया। इस नृत्य नाटिका को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने जिस देश में गंगा रहता है गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। माध्यमिक स्तर पर न्यू कॉर्मल कान्वेंट स्कूल के रघुपति राघव राजा राम को प्रथम, शिशु विद्या मंदिर गंगा, गाय और गौरी नृत्य नाटिका को द्वितीय और गुरुकुल विद्या मंदिर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्राथमिक स्तर पर वीआईपी स्कूल को एक चिडिय़ा अनेक चिडिय़ां का पहला और आनंद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर नृत्य प्रस्तुत कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन नितिन पाठेकर और रश्मि बाथरे ने किया। झांकियों में यह रहे अव्वल महिला एवं बाल विकास की झांकी को प्रथम, पीएचई की झांकी द्वितीय और कृषि विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा बोर्ड कक्षाओं में प्रथम आने वाले, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा में नगर का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। ताप्ती मार्केटिंग सोसाइटी ने दुर्घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने वाले 108 के कर्मचारी और पुलिस कर्मियों का सम्मान किया।
जवाहर नवोदय विद्यालय में संस्था प्रमुख बीडी रामटेके ने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। शिक्षक एके राय ने बताया कि मेरा रंग दे बसंती चोला, वतन के दिवाने हैं हम, बेटी बचाओं पर आधारित ओरी चिरइया सहित अन्य गीतों पर छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। मास्टर रितिक और भुवनेश्वर ने भाषण, मास्टर मिहिर और अश्विनी ने कविता प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लेजियम, डंबल, योग आदि की सभी ने सराहना की। उप प्राचार्य अरुणा तोमर आदि उपस्थित थे। संचालन वीरेंद्र और शुभम ने किया।