पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिमरनी ने जीता क्रिकेट का खिताबी मुकाबला

टिमरनी ने जीता क्रिकेट का खिताबी मुकाबला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च पाथाखेड़ा की ईगल टीम को हराया, क्रिकेट स्पर्धा का समापन
नगर संवाददाता - सारनी
पाथाखेड़ा के फुटबाल मैदान में चल रही विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल पर एसजीएम टिमरनी की टीम ने कब्जा जमाया। टिमरनी की टीम ने पाथाखेड़ा की ईगल टीम को हराया। विजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
२६ जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर पिछले इक्कीस दिनों से चल रही इस स्पर्धा का फाइनल हुआ। समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, जीपी सिंह, किशोर मोहबे और मीडिया प्रभारी छविनाथ भारद्वाज ने बताया कि फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर टिमरनी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित पंद्रह ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर टिमरनी ने 105 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी ईगल पाथाखेड़ा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए नब्बे रनों पर ही आल आउट हो गई। इससे पहले दूसरे सेमीफाइनल में टिमरनी और कमिंग सून टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एसजीएम ने जीत दर्जकी थी। समापन अवसर पर विधायक चैतराम मानेकर, नपाध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, उपाध्यक्ष भावना माकोड़े, जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, एसडीओपी पीएस मंडलोई, टीआई अनूप सिंह नैन, सुरेंद्र सिंह यादव, महेंद्रसिंह ठाकुर ने विजेता टीम को ४१ हजार रुपए नकद और ट्राफी प्रदान की। इसके अलावा इसका सीधा प्रसारण स्थानीय केबल नेटवर्क पर भी किया गया।
ये रहे बेस्ट खिलाड़ी : स्पर्धा के दौरान बेस्ट खिलाडिय़ों को भी पुरस्कृत किया गया। इसमें बेस्ट बैट्समैन ईगल के प्रदीप, बेस्ट बॉलर एसीजएम टिमरनी के आनंद, बेस्ट विकेट कीपर टिमरनी के रूपेश, प्लेयर आफ द सीरिज टिमरनी के राकेश इक्का, मैन आफ द मैच टिमरनी के दिलीप और बेस्ट दर्शक का खिताब पाथाखेड़ा के जुली पेंटर को दिया गया।



पाथाखेड़ा फुटबाल ग्राउंड में फाइनल विजेता टीम टिमरनी को पुरस्कृत करते अतिथि।