- Hindi News
- नामांकन नहीं खुलने से छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं हुए जमा
नामांकन नहीं खुलने से छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं हुए जमा
ञ्च यूनिवर्सिटी से चर्चा करने के बाद ३१ जनवरी तक जमा होंगे फार्म
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
परीक्षा के फार्म जमा करने की आखिरी तारीख २७ जनवरी को भी छात्रों की परेशानी कम नहीं हो सकी। हालांकि अब ३१ जनवरी तक तारीख बढ़ गई है। कॉलेज से सभी सेम के नियमित १५०० और प्राइवेट १५०० परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सैकड़ों छात्रों के नामांकन ऑनलाइन नहीं खुलने से वे फार्म नहीं भर सके। छात्रों ने नर्मदा कॉलेज प्रबंधन पर नाराजगी जाहिर करते हुए निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया जबकि कॉलेज प्रबंधन ने जिन छात्रों के नामांकन ऑनलाइन नहीं खुल सके उनको लेकर बरकत उल्ला यूनिवर्सिटी के कुलपति से चर्चा की। समस्या का समाधान करने की गुहार लगाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके नामांकन ऑनलाइन अपलोड कर फार्म भरने के लिए समय दिया जाए।
नर्मदा कॉलेज में सोमवार को जिन छात्र-छात्राओं के नामांकन नहीं खुले वे फार्म जमा करने के लिए ५-६ घंटे परेशान होते रहे। ऐसे छात्रों ने अपनी नामांकन नहीं खुलने की समस्या से प्रिंसिपल को भी अवगत कराया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। छात्र फार्म जमा नहीं कर सके। प्राइवेट बीए की परीक्षा देने वाले छात्र भूपेंद्र निमोदा फस्र्ट सेम का फार्म जमा कर रहे थे, लेकिन उनका ऑनलाइन नामांकन ही नहीं खुल रहा था। कई बार परेशान होने के बाद भी उनका नामांकन नहीं खुला तो वे भविष्य को लेकर मायूस हो गए।
भूपेंद्र का कहना था कि २० नवंबर २०१३ को नामांकन करा लिया था। फिर भी नामांकन ऑनलाइन नहीं खुला। ऐसा ही हाल बीए के छात्र सुधीर ठाकुर, बीकॉम के छात्र सौरभ सिंह राजपूत का भी था यह लोग भी फस्र्ट सेम का फार्म जमा कर रहे थे। नियमित छात्र संदीप यादव भी बीए फस्र्ट सेम का फार्म जमा कर रहे थे, लेकिन ऑनलाइन उनका नामांकन भी नहीं खुल रहा था। कॉलेज में ऐसे सैकड़ों छात्र-छात्राएं थे जो फार्म परेशान रहे, लेकिन फार्म जमा नहीं होने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा। छात्रों का कहना था कि महीनों पहले नामांकन कराया था। यूनिवर्सिटी जाओ तो वहां से कहा जाता है नामांकन ऑनलाइन कर दिया है। यहां कॉलेज में नामांकन ही नहीं खुलता है। नर्मदा कॉलेज प्रबंधन निष्क्रियता करता है या फिर यूनिवर्सिटी से नामांकन ऑनलाइन नहीं कर छात्रों को परेशान किया जा रहा है। छात्रों ने कहा कि कॉलेज में कंप्यूटर सिस्टम और काम करने वाले ऑपरेटर कम होने से भी छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। यूनिवर्सिटी की लापरवाही से छात्रों का भविष्य दांव पर है।
नामांकन अपलोड नहीं
३१ तक जमा होंगे फार्म
जिन छात्रों के नामांकन ऑनलाइन नहीं खुल सके हैं, उनको लेकर यूनिवर्सिटी के कुलपति से चर्चा की है। कुलपति से कहा है कि इन छात्रों के नामांकन ऑनलाइन अपलोड कर फार्म जमा करने के लिए समय दिया जाए। ताकि इनका भविष्य खराब नहीं हो। चर्चा के बाद यूनिवर्सिटी ने ३१ जनवरी तक का समय बढ़ा दिया है।
राममनोहर तिवारी, प्रिंसिपल नर्मदा कॉलेज होशंगाबाद
छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने या तो नामांकन ऑनलाइन अपलोड नहीं किए हैं या फिर डिलीट हो गए हैं। छात्रों की समस्याओं का समाधान करने नामांकन फिर से अपलोड किए जाने चाहिए। इधर कॉलेज प्रबंधन भी ऐसा ही मानता है। सभी का कहना है कि नामांकन ऑनलाइन अपलोड हैं तो खुलना चाहिए।
नर्मदा कॉलेज में परीक्षा फार्म जमा करने के अंतिम दिन नामांकन नंबर के लिए दिन भर परेशान रहे छात्र-छात्राएं।