पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम की समझाइश के बाद स्थगित हुआ धरना

एसडीएम की समझाइश के बाद स्थगित हुआ धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च धरना शुरू होने के पहले एसडीएम गांव पहुंचकर दी समझाइश
नगर संवाददाता - मुलताई
नेशनल हाईवे पर स्थित चिचंडा रेलवे गेट बंद करने के विरोध में रविवार को ग्रामीण धरना शुरू कर रहे थे। एसडीएम जीआर पटले की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने गेट बंद होने पर हाईवे पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। चिचंडा के पार रेलवे ट्रैक के ऊपर से नेशनल हाईवे ने ओवर ब्रिज बनाया है। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद चिचंडा रेलवे गेट हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। गेट बंद होने से चिचंडा सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों का रास्ता बंद हो जाएगा। गेट बंद करने के विरोध में चिचंडा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर 26 जनवरी से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
ग्रामीणों के धरना शुरू करने से पहले एसडीएम श्री पटले ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी। श्री पटले ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गेट को बंद नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।