पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉटम खबर...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी - गणतंत्र दिवस राधास्वामी स्कूल परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक संजय शाह थे। अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने की। विशेष अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष मिथिलीबाई ने झंडा वंदन किया। अतिथियों ने अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन शिक्षक सतीश शुक्ला ने किया। स्काउट गाइड्स ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन विधायक शाह ने किया। नगर के विभिन्न स्कूलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रथम स्थान पर सनराइज स्कूल, दूसरे स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर और तीसरे स्थान पर शासकीय कन्या मिडिल स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल रहे। नगर परिषद ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन करने वाली विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस मौके पर एसडीएम दीपक वैद्य, तहसीलदार हरिशंकर विश्वकर्मा, एसडीओपी एसएन तिवारी, सीईओ अशोक उइके, नगर परिषद उपाध्यक्ष रमाकांत पारे, जनपद उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार तिवारी, पार्षद और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
प्रभातफेरी निकाली
गांधी चौक पर हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सरपंच तुलसीराम साठे ने ध्वजारोहण कर फहराया। जिला सहकारी बैंक में शाखा प्रबंधक संतोष दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। कन्या और बालक हायर सेकंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मेघनाद चौक पर दोपहर 12 बजे ग्राम सभा रखी गई। तहसील परिसर में तहसीलदार संजय उपाध्याय ने थाना परिसर में प्रभारी मायासिंह ने ध्वजारोहण किया।
बावडिय़ा खुर्द - छात्र-छात्राओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने रैली निकाली। पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष भगवानदास बूचा ने ध्वजवंदन किया। प्रस्फुटन समिति सचिव प्रदीप सोलंकी ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
रहटांकलां - सरस्वती शिशु मंदिर में युवा मंडल सदस्य अतुल सिंगवाने ने झंडावंदन किया। इस मौके पर श्रीराम मालव्या इस मौके पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र दुबे सहित ग्रामीण मौजूद थे।
टेमागांव - इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में रस्म अदायगी ही रही। खासकर टेमागांव की प्राइमरी, मिडिल व हाईस्कूल में राष्ट्रीय पर्व को लेकर कोई भी तैयारियां नहीं की गईं। वहीं स्कूल के शिक्षक भी झंडा फहराकर चले गए। स्कूलों में हर साल की तरह उचित तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कराए गए। ग्रामीण पूर्व सरपंच रामेश्वर राठौर, नंदकिशोर पटेल आदि ने कहा कि स्कूलों में इस बार माइक तक की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि शासन ने राष्ट्रीय पर्व मनाए जाने को लेकर पहले से ही निर्देश दे रखे थे।
टेमागांव की प्राइमरी, मिडिल व हाईस्कूल में झंडावंदन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पंचायत भवन व स्कूलों में गांव की सरपंच संगीता किरार ने झंडावंदन किया। हाईस्कूल भादूगांव में बरजोरसिंह राजपूत ने झंडावंदन किया। इस मौके पर गांव के सरपंच बिंदू पालीवाल भी उपस्थित थे। इसके अलावा नांदवा, डोलरया, सिरकंबा, कपासी व वनांचल में भी गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा लहराया गया।






अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा