नशामुक्ति अभियान चलाया
सारनी - शोभापुर कॉलोनी के बुजुर्गों ने चोपनढाना गांव पहुंचकर लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों को नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया गया।
यहां त्रिभुवन वर्मा, रामजीलाल बड़ोदे, सदाशिव झाडखंडे सहित अन्य लोगों ने चोपनढाना में आदिवासी भाई, बहनों के बीच जाकर शराब, तंबाखू जैसी नशीली वस्तुओं से दूर रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कुसंगतियों के कारण ऐसी आदतें पड़ती हैं, लेकिन इनसे दूर रहना चाहिए। ग्रामीणों को ठंड से बचने के लिए आवश्यकतानुसार कपड़े भी वितरित किए गए। कई दानदाताओं ने कपड़े आदि
प्रदान किए।