पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीछे के दरवाजे से घुसे चोर, नकदी, गहने ले उड़े

पीछे के दरवाजे से घुसे चोर, नकदी, गहने ले उड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
कॉलेज रोड पर स्थित एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाकर नकदी सहित सोने के गहने चोरी कर लिए। महेश पवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 24 जनवरी की रात में वह अपने परिवार के साथ सामने के कमरे में सो रहा था। चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर अटैची में रखे दो सोने के मंगल सूत्र, पायल और 12 हजार 280 रुपए चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने अटैची में रखा अन्य सामान खेत में फेंक दिया। नगर के बस स्टैंड पर स्थित एक हेयर सेलून की दुकान में भी चोरों ने तीन हजार रुपए का सामना चुरा लिया। आराधना हेयर सेलून के संचालक अशोकराव तिरूलकर ने बताया कि रविवार रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह दुकान खोलने आए तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। दुकान में रखी सामग्री नदारद थी।