राजा भोज की जयंती चार फरवरी को
सारनी - क्षत्रिय पवार समाज संगठन पाथाखेड़ा के तत्वावधान में राजा भोज की जयंती चार फरवरी को मनाई जाएगी।
समाज के नरेश परवार, धनराज पवार, सखाराम पवार, बाजीराव ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी क्षेत्रों के स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया है। कार्यक्रम शनिवार साप्ताहिक बाजार स्थल स्थित मंगल भवन में होगा।