पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब बिक्री के खिलाफ महिलाएं थाने पहुंची

शराब बिक्री के खिलाफ महिलाएं थाने पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई
ब्लॉक के परसठानी में खुलेआम अवैध शराब बिकने से महिलाएं परेशान है। महिलाओं ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस थाने में आवेदन दिया है।
महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब बिक्री से रोजाना विवाद हो रहे है। बच्चों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने टीआई एसके सिंह को बताया कि गांव में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। शाम होते ही गांव में शराब पीने वालों का जमावड़ा
लगता है। गाली-गलौज और विवाद के डर से महिलाओं ने शाम के बाद घरों से निकलना बंद कर दिया है। अवैध शराब बिक्री के संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सूचना दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


इससे अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हो गए है। श्री सिंग ने अवैध शराब बेचने वालों की खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।