मोटरपंप सहित केबल चोरी
मुलताई - रिधोरा और सोंडिया जलाशय पर किसानों ने सिंचाई के लिए मोटर पंप लगा रखे थे। चोरों ने किसानों के मोटर पंप और केबल चोरी कर लिए। किसानों ने पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान जयप्रकाश रघुवंशी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोंडिया जलाशय पर सिंचाई के लिए मोटरपंप और स्टार्टर लगाया था। 25 जनवरी की रात में चोरों ने मोटर पंप, स्टार्टर चोरी कर लिए। इससे लगभग 21 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार चोरों ने दीपसिंह का डेढ़ सौ फीट केबल, कैलाश सिंह का 160 फीट केबल, श्यामसिंह का अस्सी फीट केबल, लक्ष्मण बुआड़े, नारायणसिंह, नत्थूसिंह, ईश्वरसिंह के मोटरपंप में लगे केबल चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।