आष्टा में पट स्पर्धा 31 से
मुलताई - प्रभात पट्टन ब्लॉक के आष्टा में 31 जनवरी से जय बजरंग पट स्पर्धा शुरू होगी। आयोजक राजू पटेल, बंडू पाटनकर, शंकरराव देशमुख, विजय पटेल आदि ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली पट स्पर्धा का शुभारंभ विधायक चंद्रशेखर देशमुख और जिपं उपाध्यक्ष राजा पंवार द्वारा किया जाएगा। स्पर्धा में सबसे तेज दौड़ लगाने वाली बैलजोड़ी को 11 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार 6 हजार, तृतीय पुरस्कार 4 हजार का है।