ट्रक चोरी होने की शिकायत
मुलताई - प्रभात पट्टन मार्ग पर नगर सीमा में खड़ा ट्रक अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। आजाद वार्ड निवासी कमरूल हुदा ने रविवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि उसके स्वामित्व का ट्रक क्रमांक एमएच 30 एबी 0631 को ट्रक ड्राइवर ने 24 दिसंबर 13 को कब्रिस्तान के पास खड़ा कर घर चला गया था। रात में चोरों ने ट्रक चोरी कर लिया। कमरूल ने चोरी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।