सांसद ने कलेक्टर को लिखा पत्र
बैतूल - मुलताई ब्लाक में चिंचडा स्थित रेलवे गेट बंद करने को लेकर सांसद ज्योति धुर्वे ने कलेक्टर से मुलाकात कर उनसे भी गेट नहीं बंद करने के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने कलेक्टर को इस संबंध मे पत्र भी सौंपा। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि चिंचडा हाईस्कूल मे पढऩे वाले विद्यार्थी जो अन्य गांवों से आते हैं। ग्रामीणों का आवागमन इसी गेट से होता है। साथ ही अन्य गांवों से भी ग्रामीण इसी गेट से आते-जाते हैं।
गेट बंद हो जाने से ग्रामीण और विद्यार्थी काफी परेशान है। सांसद ने कलेक्टर से जिला प्रशासन स्तर पर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया।