सीई ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली
नगर संवाददाता - सारनी
गणतंत्र पर मुख्य समारोह रामरख्यानी स्टेडियम में सुबह साढ़े नौ बजे मुख्य अतिथि शिवाजी चौधरी ने ध्वजारोहण किया। मुख्य समारोह में परेड समूह अ में शासकीय प्राइमरी स्कूल सुपर एफ प्रथम, आदिम जाति कल्याण प्राइमरी स्कूल पाटाखेड़ा द्वितीय, समूह ब में सेंट फ्रांसिस प्रथम, नवचेतना द्वितीय, स में सेंट मार्क प्रथम, कन्या स्कूल सारनी द्वितीय रहा। समूह द में इंदिरा गांधी कॉलेज प्रथम रहा। झांकी में सरस्वती स्कूल समूह अ में प्रथम रहा। समूह ब में केवी सारनी, समूह स में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल प्रथम, नव चेतना द्वितीय समूह द में नेताजी कॉलेज प्रथम और इंदिरा गांधी कॉलेज द्वितीय रहा। नृत्य में समूह अ में नवचेतना प्रथम, केवी द्वितीय, ब में आदर्श गायत्री प्रथम, सेंट फ्रांसिस द्वितीय, स में बालक स्कूल प्रथम, कन्या स्कूल द्वितीय और द में इंदिरा गांधी कॉलेज प्रथम और नेताजी सुभाषचंद्र बोस कॉलेज द्वितीय रहा। विद्युत ग्रह की झांकी में सिविल विभाग प्रथम और पीएच 2-3 की झांकी द्वितीय रही। नगर पालिका में अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने सीएमओ सविता प्रधान और पार्षदों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। सीजीएम कार्यालय में सीजीएम एसके मुखोपाध्याय ने ध्वज फहराया। आदर्श गायत्री स्कूल में एसीई एमएस गोलस ने ध्वजारोहण किया। विधायक प्रतिनिधि दिलीप झोड़ ने प्राइमरी स्कूल पाथाखेड़ा और वार्ड क्रमांक 23 के सरस्वती स्कूल में ध्वजारोहण किया। ठा. रघुराजसिंह मेमोरियल स्कूल बगडोना में संरक्षक केबी सिंह ने प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराया। सूखाढाना स्थित पीएलएस स्कूल में लोकेश सोनी ने ध्वजारोहण किया। लिटिल फ्लावर स्कूल पाथाखेड़ा में नपाध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने ध्वजारोहण किया। पाथाखेड़ा में बौद्ध विहार में त्रिशण, पंचशील पाठ के बाद ध्वजारोहण किया गया। व्यापारी संगठन और त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति ने संयुक्त रूप से ध्वाजारोहण किया। यहां नपाध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने ध्वज फहराया।
जबलपुर में कर्मचारी पुरस्कृत : मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर में सारनी के कर्मचारी पुरस्कृत हुए। इसमें सहायक अभियंता विजय कुमार आहके, अनिता चौहान, अभिषेक कुमार पांडेय, अजय करवरिया और संयंत्र सहायक आनंद सेलकरी को पुरस्कृत किया गया।