- Hindi News
- छात्रों ने लगाया कार्यक्रमों में भेदभाव का आरोप
छात्रों ने लगाया कार्यक्रमों में भेदभाव का आरोप
ञ्च छात्रों ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में भेदभाव करने का आरोप लगाया
मुलताई - नवीन हायर सेकंडरी के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने इस संबंध में सोमवार को नायब तहसीलदार सविता यादव को ज्ञापन भी दिया। छात्रों ने इस प्रकार से पक्षपात होने पर गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी है। नवीन हायर सेकंडरी के शाला नायक अजय छिपने, शुभम चौरे, पवन बिंझाड़े आदि ने ज्ञापन देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में उनके स्कूल के साथ भेदभाव होने का आरोप लगाया है। छात्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर एक्सीलेंस स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों के लिए वह मेहनत करते हैं। शानदार प्रस्तुति देने के बाद भी कभी एक्सीलेंस स्कूल तो कभी कन्या हायर सेकंडरी स्कूल को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिया जाता है। इस साल भी स्कूल के छात्रों ने पीटी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया था। पीटी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी ने सराहना भी की लेकिन स्कूल को तृतीय स्थान ही मिला।
नवीन हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।