पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई जाने वाली ट्रेनें लेट

मुंबई जाने वाली ट्रेनें लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्द मौसम का असर बरकरार
नगर संवाददाता - हरदा.
उत्तर भारत के कोहरे का असर मुंबई जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा। सोमवार को मुंबई जाने वाली सभी यात्री गाडिय़ां लेट चलीं। रेलवे समय के अनुसार रात 23.10 बजे हरदा आने वाली हावड़ा मेल 1 घंटे 37 मिनट लेट चल रही थी। यात्रियों को ठंड के मौसम में देर रात तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
इसके पहले 21.55 पर आने वाली जनता एक्सप्रेस 34 मिनट लेट लगभग साढ़े दस बजे हरदा से निकली। इटारसी से भुसावल के बीच चलने वाली पैसेंजर 42 मिनट लेट थी। यह सवारी गाड़ी पौने दस बजे निकली। शाम 19.50 पर आने वाली पंजाब मेल एक घंटे देरी से आई। दोपहर की गाडिय़ों में कुशीनगर एक्सप्रेस 1 घंटे 39 मिनट, पठानकोट एक्सप्रेस 1.30 मिनट और सुबह की कामायनी 2 घंटे 55 मिनट लेट थी।




यह रहा हरदा का मौसम

अधिकतम तापमान : 28 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान : 13 डिग्री सेल्सियस

ड्यू पाइंट 2.8 डिग्री सेल्सियस

आद्र्रता : 33 प्रतिशत

दिन में धूप छाने से सर्द मौसम का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। शाम के बाद मौसम फिर ठंडा हो गया। रात 12 बजे तामपान 16 डिग्री था जो तड़के 4 बजे गिरकर 13 डिग्री पर आ गया।