पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छीरपुरा में ग्रामसभा नहीं होने से लोगों में नाराजगी

छीरपुरा में ग्रामसभा नहीं होने से लोगों में नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिमरनी - ब्लॉक की ग्राम पंचायत छीरपुरा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रामसभा नहीं की गई जिससे ग्रामीणों में नाराजी है। 26 जनवरी को हर पंचायत में ग्रामसभा रखे जाने और उसकी वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश थे। ग्रामीणों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सरपंच तुलसीराम पटेल, सचिव दिनेश सकतपुरिया मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव सकतपुरिया के अनुसार गांव में उपसरपंच नहीं होने के चलते ग्रामसभा नहीं की गई। ग्रामीण कमलेश धुर्वे, मिश्रीलाल परते, तहसीलदार उइके, राजेश उइके, पप्पू मर्सकोले, रामनाथ उइके ने बताया कि सरपंच ने तो ग्रामसभा रखने की सहमति दे दी थी लेकिन सचिव ने इसे निरस्त कर दिया। ग्रामसभा में शामिल होने कई ग्रामीण जमा हो गए थे। इस बारे में सचिव दिनेश सकतपुरिया ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक सोमवार को हुई है। उपसरपंच नहीं होने से ग्राम सभा निरस्त कर दी।
26 जनवरी को जवारधा में ग्रामसभा ली गई है।