- Hindi News
- शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण की शुरुआत
शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण की शुरुआत
नगर संवाददाता - टिमरनी
उत्कृष्ट स्कूल में सोमवार से चार दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। ब्लॉक की प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को हिंदी और पर्यावरण विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन हिंदी विषय में परिचय करना, नियम बनाना, हिंदी विषय पर चर्चा करना, संयुक्ताक्षर, व्यक्ति रेखी दुनिया पर प्रशिक्षण दिया गया।
पर्यावरण विषय पर चर्चा, जीवित, अजीवित, गतिविधि अवधारणा के बारे में बताया गया। हिंदी विषय पर जेपी तिवारी, केएल लोवंशी, संतोष पुनासे, पर्यावरण विषय पर एचके पाराशर, एचएल कुलहारे, गौरव श्रीवास, कोकिला रामकुचे ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में हिंदी विषय के 80 और पर्यावरण विषय के 67 शिक्षकों ने भाग लिया। सेवाकालीन शिक्षक प्रशिक्षण 31 जनवरी तक चलेगा।
टिमरनी। सेवाकालीन प्रशिक्षण लेते स्कूल शिक्षक।