पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ट्रैक के जोड़ में आई दरार

रेलवे ट्रैक के जोड़ में आई दरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - हरदा

हरदा स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 3 पर रेलवे ट्रैक के जोड़ में रात के समय दरार आ गई। इसका पता चलने पर 26 जनवरी की शाम तक ट्रैक मरम्मत का काम चलता रहा। इसकी वजह से ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर तीन पर नहीं ली गईं।

सेक्शन इंजीनियर एमके सोनी ने बताया कि ठंड के दिनों में तापमान गिरने पर रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर आने की वजह से ऐसा हुआ। रेलवे ट्रैक के फैक्चर की वेल्डिंग से मरम्मत कर दी गई। बताया गया कि दिसंबर से तापमान गिरने पर दो रेलवे पाइंटमैन की ड्यूटी हर किलोमीटर पर लगा दी जाती है। वे रात भर पैदल गश्त कर देखते हैं कि रेलवे ट्रैक पर कहीं दरार तो नहीं है।