- Hindi News
- नर्मदा में बनाया जलमंच, ३१ को कलश यात्रा, स्थापित होगी प्रतिमा
नर्मदा में बनाया जलमंच, ३१ को कलश यात्रा, स्थापित होगी प्रतिमा
ञ्चजयंती पर होगी नर्मदा पुराण कथा
कार्यालय संवाददाता - पिपरिया
करीबी ग्राम सांडिया के नर्मदा तट पर नर्मदा जयंती महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार घाट में नर्मदा नदी के बीच में जल मंच बनाया जा रहा है। जिसमें मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा तैयार कराने का काम भी चल रहा है। 31 जनवरी को कलश यात्रा के बाद प्रतिमा को जलमंच पर विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाएगा। गांव के महेंद्रसिंह पटेल सहित उनके सहयोगियों के द्वारा हर साल नर्मदा जयंती महोत्सव का कार्यक्रम कराया जाता है। ग्रामवासी वलधारी प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर नर्मदा पुराण कथा भी होगी। पंडित श्री हरिशरणम् कथा का वाचन करेंगे। सांडिया के बाजार घाट में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जल मंच बनाने में गांव के चंदनसिंह पटेल, प्रदीप एवं हरि गोविंद पटेल सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर नर्मदा जयंती के मौके पर भंडारा भी होगा। नर्मदा जयंती के मौके पर सांडिया के सीताराम घाट, सिवनी घाट, पुल के पास वाले घाट पर उत्सवी माहौल रहेगा।
पिपरिया के भी विभिन्न संगठन नर्मदा जयंती के मौके पर भंडारा कराते हैं। नर्मदा जयंती उत्सव समिति के द्वारा शोभायात्रा और दीप दान कार्यक्रम किया जाता है।
पिपरिया। ग्राम सांडिया के नर्मदा तट पर जल मंच तैयार करते हुए श्रद्धालु।