- Hindi News
- यातायात नियम तोडऩे वालों के खिलाफ की कार्रवाई
यातायात नियम तोडऩे वालों के खिलाफ की कार्रवाई
मुलताई - यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मंगलवार से पुलिस ने अभियान शुरू किया है। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बगैर नंबर के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। टीआई एसके सिंग ने बताया कि नगर की सड़कों पर युवा तेज गति से वाहन चलाते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठकर वाहन दौडऩे वालों, बगैर पंजीयन नंबर के वाहन चलाने वाले दस लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने युवाओं को यातायात नियमों की भी जानकारी दी। श्री सिंग ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर नियमों को तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से मोटर साइकिल पर सवार युवाओं ने अपना रास्ता बदल लिया था।
फोटो 2