१६० स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े बांटे
पिपरिया - करीबी ग्राम खापरखेड़ा के शासकीय प्राइमरी स्कूल में १६० बच्चों को ऊनी कपड़े बांटे। स्कूल प्रधान पाठक और शिक्षकों ने आपस में राशि एकत्रित करके बच्चों को स्वेटर भेंट किए। प्रधानपाठक एलपी शुक्ला सहित अन्य ५ शिक्षकों ने यह कार्य किया। कार्यक्रम में विधायक ठाकुरदास नागवंशी सहित शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान पाठक श्री शुक्ला ने बताया कि स्कूल में बालिका सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम किया गया था। जिसमें ग्रामीण भी उपस्थित रहे। स्कूल के आधा दर्जन शिक्षकों ने आपस में राशि एकत्रित करके खरीदे ऊनी कपड़े, बच्चों को बांटे
१६० स्कूली बच्चों को गर्म कपड़े बांटे