- Hindi News
- पैरामाउंट व लक्ष्यभेद के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत
पैरामाउंट व लक्ष्यभेद के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत
होशंगाबाद - एसएनजी मैदान पर खेली जा रही जिला स्तरीय सेवन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। प्रतियोगिता का फायनल मैच बुधवार को पैरामाउंट व लक्ष्यभेद के बीच शाम 4 बजे से खेला जाएगा। मंगलवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। पहला मैच लक्ष्यभेद व पिपरिया के बीच खेला गया। जिसमें लक्ष्यभेद की टीम ने 2-1 से पिपरिया को हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच पैरामाउंट व आर्ष गुरुकुल के बीच खेला गया जिसमें पैरामाउंट ने 1 गोल से जीत दर्ज की। समापन समारोह के अतिथि पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, नपा अध्यक्ष माया नारोलिया, डॉ. राजेश शर्मा, जनपद अध्यक्ष भगवती चौरे, एएसपी अमृत मीना, पियूष शर्मा रहेंगे।
होशंगाबाद। एसएनजी स्टेडियम में सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते खिलाड़ी।
गोल के लिए मशक्कत...