आप से जुडऩे का किया आव्हान
कार्यालय संवाददाता - पिपरिया
शहर के पचमढ़ी रोड इलाके से प्रशासनिक अमले ने रोड किनारे पसरी दुकानों और गुमठियों को कार्रवाई कर हटा दिया। रोड पर दुकानें और यात्री वाहन खड़े होने के कारण ट्रैफिक जाम होता है। जिससे लोगों को असुविधा होती पड़ती है। रोड किनारे लगी गुमठियों को बस स्टैंड परिसर के अंदर शिफ्ट कर दिया गया है। इनमें नाश्ता, चाय और पान और जनरल सामग्री की दुकानें शामिल हैं। दुकानें यहीं संचालित करने के लिए कहा गया है। ताकि रोड पर अव्यवस्था न फैले। तहसीलदार डीएन सिंह ने बताया कि रोड पर यात्री वाहन खड़े करके यात्री बैठाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि रोड पर वाहन खड़े किए जाएंगे तो चालानी कार्रवाई होगी। पुलिस और नपा अधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 2.30 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। तहसीलदार श्री सिंह ने बताया कि बस स्टैंड के अंदर पर्याप्त लाइट और इंतजामों के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।
परिया-पचमढ़ी मेन रोड पर राज्य परिवहन निगम की भूमि पर बस स्टैंड संचालित होता है। इस बस स्टैंड से पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, परासिया, जुन्नारदेव, नागपुर आदि स्थानों के लिए बसें और टैक्सियां मिलती हैं। रोड पर वाहन खड़े होने से मेन रोड पर अव्यवस्था फैलती है।