- Hindi News
- जनरेट नहीं हुए लॉ स्टूडेंट्स के नामांकन नंबर
जनरेट नहीं हुए लॉ स्टूडेंट्स के नामांकन नंबर
नगर संवाददाता - होशंगाबाद
बीयू की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संबंधी परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। बीयू ने आवेदन की अंतिम तिथि तो 31 जनवरी तक बढ़ा दी है, लेकिन लॉ के स्टूडेंट्स के नामांकन नंबर मंगलवार को भी जनरेट नहीं किये जा सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नेहा पटेल ने बताया कि लॉ के स्टूडेंट्स के नामांकन नंबर के बारे कॉलेज प्रबंधन कोई जानकारी भी नहीं दे रहा है। मंगलवार को भी दर्जनों छात्र-छात्राओं को नामांकन नंबर जनरेट नहीं होने के कारण वापस लौटना पड़ा। नर्मदा कॉलेज में आईटी के नोडल अधिकारी डॉ.उमाशंकर पटले ने बताया कि अभी लॉ के नामांकन नंबर जनरेट नहीं हो सके हैं। जिन छात्र-छात्राओं के नामांकन नंबर को लेकर परेशानी आ रही है, उनके नाम व शिकायतों को समाधान के लिए बीयू के अधिकारियों को भेजा जा रहा है।