दुकानें बंद रखने की चेतावनी
सारनी - पाथाखेड़ा क्षेत्र में हो रही चोरियों को लेकर अब व्यापारियों का गुस्सा फूटने लगा है। मंगलवार को पुराना बाजार में व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने चोरियां रोकने और चौकी प्रभारी को हटाने की मांग की। बैठक में गुड्डू राय, सत्तार भाई, राम बाबू, राकेश गुप्ता, ताज, फरकान, रमेश और जुगलकिशोर खवसे के अलावा काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। व्यापारियों ने कहा कि शुक्रवार तक चौकी प्रभारी को नहीं हटाया जाता है तो शनिवार से प्रतिष्ठान बंद रखेंगे।
व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को एसपी से भी मुलाकात करेगा।