गंदगी फैलाई तो लगेगा फाइन
सारनी - नगर पालिका को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अब यहां गंदगी फैलाने वालों पर फाइन की व्यवस्था की गई है। यहां के भृत्यों को इसके लिए मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगह-जगह गुटखा, पान खाकर थूकना, कागज और कचरा फैलाना आम बात थी, लेकिन छब्बीस जनवरी के बाद से नया कानून लागू हो गया है। सीएमओ सविता प्रधान ने यहां जगह-जगह थूकने और गंदगी फैलाने वालों पर पचास रुपए का फाइन रखा है। सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने बताया कि नपा में दो टाइम सफाई की जा रही है।