बगडोना ने जीता फाइनल
सारनी - मड़काढाना गांव में चल रही कबड्डी स्पर्धा के फाइनल पर बगडोना ग्राम का कब्जा रहा। यहां चल रही स्पर्धा में कुल चौबीस टीमों ने हिस्सा लिया। गांव के मुलायमसिंह इरपाचे ने बताया कि फाइनल मुकाबला सोमवार को छतरपुर और बगडोना की टीमों के बीच हुआ। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। रात बारह बजे तक चले मुकाबले में बगडोना की टीम दस पाइंटों से विजयी रही। स्थानीय अतिथियों ने विजेता बगडोना टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।