भागवत कथा आज से
मुलताई - प्रभात पट्टन ब्लॉक के सांईखेड़ा खुर्द में 29 जनवरी को कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत महापुराण कथा शुरू होगी। पंडित गणेश त्रिवेदी द्वारा कथा कहीं जाएगी। रोजाना दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक और रात 8 से 11 बजे तक आकर्षक झांकी के साथ प्रवचन होंगे। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को कथा सुनने उपस्थित होने का निवेदन किया है।