पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रकाम ऐसा करो कि पहचान बनेञ्ज

क्रकाम ऐसा करो कि पहचान बनेञ्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - मुलताई

करोला पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मंगलवार को छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मनमोह लिया। किसी ने देश भक्ति तो किसी ने भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर शिक्षा समिति जगदीश कोड़ले ने करते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी नाम रोशन करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि काम ऐसा करो की पहचान बन जाए, हर कदम ऐसे चलो की निशान बन जाए। शिक्षा तो सभी ग्रहण करते हैं, शिक्षा ऐसी करो की नगर की पहचान बन जाए।

करोला पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं।



सांस्कृति कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा