पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार, ३ गंभीर

रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चे बीमार, ३ गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चमोरखा के बगईढाना के हैं बच्चे, रात में परिजनों ने मुलताई अस्पताल में किया भर्ती, ३ को जिला अस्पताल रैफर किया
नगर संवाददाता - मुलताई/बैतूल
मोरखा के बगईढाना में मंगलवार शाम को रतनजोत के बीज खाने से सात आदिवासी बच्चे बीमार हो गए। एक साथ सभी बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। परिजनों ने रात 9 बजे बच्चों को इलाज के लिए मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। आमला ब्लॉक के मोरखा के बगई ढाना में रहने वाले रंजू पिता इंद्रलाल सिरसाम ((07)), रंजिता पिता राजू सिरसाम ((05)), रंजित पिता राजू सिरसाम ((07)),संजीत पिता राजू सिरसाम ((03)), आरती पिता सुरेश सिरसाम ((04)), तरुण पिता सम्मुलाल धुर्वे ((06)) और शुभम पिता किशोरी धुर्वे ((05)) को उल्टी-दस्त होने लगे। पहले तो परिजनों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कुछ ही देर में बच्चों की हालत बिगडऩे लगी इसके बाद परिजनों ने बच्चों की सुद ली। मुलताई अस्पताल के डॉ. प्रवीण शुक्ला ने बच्चों का इलाज किया। श्री शुक्ला ने बताया कि तरुण धुर्वे, शुभम धुर्वे और रंजू सिरसाम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया है।


ग्रामीण सम्मूलाल धुर्वे ने बताया कि शाम के समय बच्चों ने खेलते-खेलते रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ ही देर में उल्टी-दस्त होने लगे। इससे बच्चे बेसुद हो गए थे।



मुलताई। बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया।