पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाजिरी रजिस्टर भी स्कूल से हो जाता है गायब

हाजिरी रजिस्टर भी स्कूल से हो जाता है गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चसुदूर गांव सुंदरपानी के सरकारी स्कूल के आकस्मिक निरीक्षण में खुली पोल
नगर संवाददाता - हरदा
हरदा जिले के सुदूर गांव सुंदरपानी के सरकारी प्रायमरी स्कूल में बिना सूचना दिए शिक्षकों के गोल रहने की पोल खुल गई। मंगलवार को जिला मुख्यालय से डाइट की टीम जब स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची तो प्रायमरी कक्षाओं में बच्चे तो कॉपी-किताब खोलकर टाटपट्टी पर बैठे हुए थे पर उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक नदारद थे।
निरीक्षण के समय स्कूल के चार शिक्षकों में तीन नदारद मिले। इनमें एक नियमित शिक्षिका समेत दो अतिथि शिक्षक शामिल हैं। स्कूल लगने के डेढ़ बाद भी इनका अता-पता नहीं था। निरीक्षणकर्ता मनोज जैन ने जब इनकी उपस्थिति का रजिस्टर लाने को कहा तो वह भी नदारद था। स्कूल के बच्चों समेत गांववालों ने खुद यह सच उगल दिया कि शिक्षक न तो समय पर स्कूल आते हैं और न ही रोज आते हैं। डाइट टीम जब निरीक्षण कर रही थी उस समय तीसरी क्लास के बच्चों रामकृष्ण व चंदर से दो का पहाड़ा भास्कर ने पूछा तो वे बोले, यह पहाड़ा नहीं आता। बच्चे सिर्फ दस तक गिनती ही सुना पाए। इसके बाद वे प्लास्टिक का डिब्बा लेकर खुले में शौच करने चले गए जबकि स्कूल में टायलेट बना है जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। इसी परिसर में मिडिल स्कूल भी लगता है। परिसर का एक हैंडपंप टूटा है और दूसरे को काफी देर तक चलाने के बाद पानी आता है।




सुंदरपानी गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने शिक्षक रोज नहीं आते।



स्कूल की अलमारी में नहीं मिला शिक्षकों की हाजिरी का रजिस्टर।