पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचई के ईई ने कहा 11 नल जल योजना बंद हैं

पीएचई के ईई ने कहा- 11 नल जल योजना बंद हैं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा - हरदा जिले में नल जल योजना पर पानी फिर रहा है। पीएचई के ईई का कहना है कि 11 नलजल योजना बंद हैं। कलेक्टर ने गर्मी का मौसम आने के पहले बंद योजनाएं चालू करने के निर्देश दे दिए हैं। कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव का कहना है, अब से प्रत्येक सोमवार बंद नलजल योजनाओं के सुधार कार्य की जानकारी ली जाएगी। कलेक्टर श्रीवास्तव ने जिले के सभी एसडीएम से कह दिया है कि पिछले ग्रीष्मकाल के दौरान यदि किसी गांव में पेयजल का परिवहन करने की नौबत आई हो तो वहां इस समस्या को हल करने का अभी से प्रबंध कर लें।